Skip to content
FYI - For Your Information artwork

FYI - For Your Information

ABP Live Podcasts·100 episodes

NewsHindi languageShort explainersStandalone episodesCurrent affairsExpert guestsNews context

Let’s take you to a podcast that will tickle the curiosity worms of your mind and will give you answers to the unnerving, unending questions of existence and beyond.

Why listen

FYI - For Your Information is a Hindi current-affairs explainer from ABP Live Podcasts that turns newsy questions into short, direct audio briefings. Episodes move between politics, geopolitics, public policy, health, science, finance, and unusual facts, so it works well for listeners who want quick context without committing to a long news show.

Episodes

3 min
Aug 28, 2024
इस देश में 12 नहीं 13 महीने का होता है एक साल, 2016 में जी रहे हैं लोग

साल 2024 को आए पूरे 8 महीने बीतने को हैं. लेकिन इसी पृथ्वी पर एक देश ऐसा भी है जो अभी भी साल 2016 में जी रहा है. इस देश के कैलेंडर में ही अभी भी साल 2016 ही चल रहा है. चलिए जानते हैं यह अनोखा देश कौन सा है एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

9 min
Aug 27, 2024
क्या है बलूचिस्तान और पाकिस्तान का इतिहास ? क्या है 'ऑपरेशन हेरोफ'? क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ? Explained

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत बूलचिस्तान में 12 अलग-अलग जगहों पर हमले किए। BLA ने रविवार देर रात हमले शुरू किए और पाकिस्तानी सेना के कई कैंप, पुलिस चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने कई हाईवे पर नाकेबंदी भी कर दी। आखिर क्या है ये समस्या ? क्यों बलोचिस्तान ने किया बवाल ? क्या है इन बलोचिस्तान और पाकिस्तान का इतिहास ? क्या है ऑपरेशन हेरोफ? क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ? जानें इसके बारे में सबकुछ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जहाँ हमारे साथ जुड़े हुए हैं Retd. Lt. Col. J.S. Sodhi, Strategic & Defence Expert

5 min
Aug 22, 2024
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। फारूक अब्दुल्ला का ऐलान राज्य की सभी 90 सीटों पर दोनों दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे

सुनिए आज शाम देश और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर  कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे, फारूक अब्दुल्ला ने ऐलान किया राज्य की सभी 90 सीटों पर दोनों दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री श्याम रजक ने RJD से इस्तीफा दे दिया है. आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया है पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ साझा प्रेस वार्ता को संबोधित किया इजरायली सेना लगातार गाजा पट्टी में घुसती जा रही है. इजरायल के टैंक हमास लड़ाकों को खदेड़ते हुए मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी के क्षेत्रों में अंदर तक घुस गए हैं बांग्लादेश में अंतरिम सरकार भी बन गई है, लेकिन इसके बाद भी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगले साल जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जॉर्डन के अम्मान में चल रही अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में चार महिला पहलवानों ने फाइनल में पहुंच कर अपना मेडल पक्का कर लिया है बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 148 अंकों के उछाल के साथ 81,000 के ऊपर 81,053 अंकों पर बंद हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 24,810 अंकों पर बंद हुआ है

4 min
Aug 22, 2024
क्या है ट्रेन रेल फोर्स वन की खासियत जिसमें यूक्रेन की यात्रा करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। PM मोदी 10 घंटे इस ट्रेन में रहकर कीव पहुंचेंगे। उन्हें वापस लौटने में भी इतना ही समय लगेगा। दिलचस्प है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 घंटे बिताने के लिए पीएम मोदी 20 घंटे तक ट्रेन फोर्स वन से सफर करेंगे. आखिर ऐसा क्या है इस ट्रेन में जानिए आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

4 min
Aug 21, 2024
कहीं रेप करने वाले का सर कलम तो कहीं गोलियों से भूनते हैं. जानें किस देश में रेप के लिए क्या है सज़ा

क्या आप जानते हैं रेप को लेकर किन देशों में सख्त कानून बना हुआ है. आज हम आपको बताएंगे कि भारत समेत किन देशों में रेप को लेकर क्या-क्या कानून है सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

9 min
Aug 20, 2024
UPSC में लेटरल एंट्री प्रस्ताव वापस क्यों? BJP या Congress किसने की शुरुआत Lateral Entry की?

UPSC ने लेटरल एंट्री से होने वाली नियुक्ति का प्रस्ताव रद्द कर दिया है। UPSC ने 17 अगस्त को लेटरल एंट्री के जरिए 45 पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली थी जिसे लेकर काफी बवाल हो रखा है। आखिर क्या है ये पूरा मामला जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जहाँ हमारे साथ हैं Ex-IRS Vinod Kr Singh.

6 min
Aug 20, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने कहा एक और रेप का इंतजार नहीं कर सकते. Kolkata Rape Murder Case

खबर दिन भर एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर  UPSC ने 17 अगस्त को लेटरल एंट्री भर्ती के लिए 45 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली थी कोलकाता रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने सुनवाई की अजमेर सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेल कांड के 6 बचे आरोपियों पर आज फैसला आ गया है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 अगस्त को हो रही यूक्रेन यात्रा से पहले वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने उनके नाम खुला पत्र लिखा है अमेरिकी के शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) सोमवार (18 अगस्त) को शुरू हो गया है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मशाल सौंपी  इटली में सिसिली आइलैंड के पास सोमवार सुबह बेयेसियन नाम का एक लग्जरी याट डूब गया टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड गया है  स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी चोटिल होने के कारण अर्जेंटीना की तरफ से विश्व कप क्वालीफायर के अगले दो मैच में नहीं खेल पाएंगे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने ईस्पोर्ट्स को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के मोटिव से पहले ईस्पोर्ट्स ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए सऊदी अरब की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ साझेदारी की है

3 min
Aug 13, 2024
क्यों है ये सेंट मार्टिन द्वीप इतना ख़ास जिसके चलते छिन गई बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की कुर्सी, जानें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयान के बाद सेंट मार्टिन द्वीप अचानक चर्चा में आ गया। उन्होंने हाल ही में अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने उन्हें सत्ता से हटाने का प्रयास किया, क्योंकि उन्होंने सेंट मार्टिन द्वीप पर नियंत्रण छोड़ने से इनकार कर दिया था। आखिर क्यों है ये सेंट मार्टिन द्वीप इतना ख़ास कहा जा रहा है जिसके चलते छिन गई बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की कुर्सी! आइये बात करें इसपर एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

7 min
Aug 12, 2024
कोलकाता कांड के बाद तेज हुई Central Protection Act for Doctors की मांग, जानिए क्या है ये कानून

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर भारी आक्रोश है, कहना है कि जब तक सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होगा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. क्या है ये जानें आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जहां हमारे साथ हैं Dr Anil Bansal, ex-president, DMA

9 min
Aug 8, 2024
रेपो रेट 6.5% पर बरकरार, कुछ ही घंटों में क्लियर होगा चेक, जानें

RBI ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं। आखिर ऐसा क्यों किया गया ? कैसे रेपो रेट से महंगाई होती है कंट्रोल? कैसे अब चेक कुछ ही घंटों में होंगे क्लियर जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

8 min
Aug 7, 2024
सुबह उठने के लिए आप भी लगाते हैं कई अलार्म? बंद कीजिये नहीं तो हो जायेगा दिमाग कमज़ोर

सही समय पर उठने के लिए लोग फोन या घड़ी में अलार्म सेट कर लेते हैं. कई लोग एक बार अलार्म बजने पर उठ जाते हैं, तो कुछ लोगों को उठने के लिए मल्टीपल अलार्म यानी एक से ज्यादा बार बजने वाले अलार्म सेट करने पड़ते हैं. इस कंडीशन में आपके साथ क्या कुछ होता है जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

7 min
Aug 6, 2024
इन्हें दी थी भारत ने शरण। शेख हसीना को पहले भी भारत दे चुका है शरण, जानें

शेख हसीना ने अपने देश में चले छात्रों के हिंसक और खूनी आंदोलन के बाद अपने पद को छोड़ दिया है। कहा जा रहा है की वह भारत आ गई हैं शरण के लिए। वैसे भारत पहले भी कई देशों के राजनेताओं को शरण दे चूका है और आज भी कई शरणार्थी भारत में रह रहे हैं। आइये इनके बारे में जानें आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर।

11 min
Aug 5, 2024
बांग्लादेश क्यों छोड़ना पड़ा Sheikh Hasina को ? भारत पर इसका क्या होगा असर जानें

बांग्लादेश में 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार, 5 अगस्त को पद से इस्तीफा दे दिया। हिंसक माहौल के चलते शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। क्या होगा इसका असर भारत पर जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जहाँ हमारे साथ हैं Defence and Strategic Affairs Expert, Retd. Lt. Col. J.S. Sodhi

8 min
Aug 1, 2024
HIV वैक्सीन का ट्रायल सफल. अब AIDS का 100% इलाज 2 टीकों में

दुनिया भर में HIV/AIDS से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर सामने आई है। वैज्ञानिकों ने HIV को ठीक करने वाले लेनकापाविर (Lenacapavir) इंजेक्शन का सफल ट्रायल होने का दावा किया है। आइये जानें इसके बारे में एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

13 min
Jul 31, 2024
ईरान का आरोप इजराइल और अमेरिका हमास चीफ हानिये की मौत के ज़िम्मेदार. अब क्या होगा?

हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानियेह मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इसकी पुष्टि की है। IRGC ने बुधवार सुबह बताया कि तेहरान में हानियेह के ठिकाने पर रात 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे) मिसाइल से हमला किया गया। इसमें हानियेह और उसके एक बॉडीगार्ड की मौत हो गई। ईरान की राजाधानी तेहरान में गुरुवार सुबह 10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) हानियेह को अंतिम विदाई देने के लिए एक कार्यक्रम होगा। इसके बाद उनके शव को कतर भेजा जाएगा। यहां 2 अगस्त को दोहा में हानिये को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। आखिर इस हत्या का ज़िम्मेदार कौन है ? हमास और इजराइल का युद्ध अब क्या मोड़ ले सकता है ? अमेरिका क्या कर रहा है ? आइये जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर तमाम सवालों के जवाब जहाँ हमारे साथ हैं आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर Retd. Lt. Col. JS Sodhi

19 min
Jul 30, 2024
दिल्ली कोचिंग हादसे से लें ये सबक. बच्चे और अभिभावक रखें इन बातों का ध्यान

27 जुलाई की रात को बिल्डिंग में पावर कट के कारण बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया। स्टूडेंट अंधेरे में लाइब्रेरी के अंदर फंस गए।गेट बंद होने के कारण पानी शुरुआत में बेसमेंट में नहीं घुसा था, लेकिन कुछ मिनट बाद ही पानी का प्रेशर तेज हुआ और गेट टूट गया।pata laga कि गेट टूटने के बाद पानी तेजी से बेसमेंट में भरने लगा। महज 2-3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया। 14 बच्चों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकाला गया। 3 बच्चों की जान चली गई. कौन है हादसे का जिम्मेदार जानें आज FYI में जहां हमारे साथ हैं Retired DCP D, LN Rao, एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

12 min
Jul 25, 2024
क्यों आतंकियों के निशाने पर अब घाटी नहीं जम्मू है? जानें वजह

पिछले एक महीने में सातवां आतंकी हमला है, जो जम्मू रीजन में हुआ है. पिछले 2 महीने में कुल 11 हमले हुए हैं. साल 2023 में इस जम्मू रीजन में कुल 43 आतंकी हमले हुए हैं. आखिर क्यों घाटी से जम्मू की ओर फैल रहा आतंकवाद ? जानें FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ हैं Defence and Strategic Affairs Minister, Retd. Lt. Col. JS Sodhi.

17 min
Jul 24, 2024
नेपाल में पिछले 14 साल में 12 प्लेन क्रैश क्यों ? FYI Explained

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई है। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था। आइये इस पर चर्चा करें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जहाँ हमारे साथ हैं Aviation Expert Devesh Agarwal.

24 min
Jul 23, 2024
बजट-2024 एनालिसिस: किसको क्या मिला इस बजट से जानें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। उन्होंने अपना भाषण सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू किया। उन्होंने कहा कि 'भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, और आगे भी इसके जारी रहने की उम्मीद है। क्या कुछ ख़ास रहा इस बजट में आइये जानें FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

24 min
Jul 22, 2024
क्या होता है Economic Survey? बजट में आम आदमी को मिल सकती हैं ये बड़ी राहत

कल यानी मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाएंगी। इस बजट में क्या कुछ ख़ास रहने की उम्मीद है जानें इकोनॉमिस्ट आकाश जिंदल के साथ सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में

6 min
Jul 19, 2024
लंदन से मुंबई लाया गया शिवाजी का ये खतरनाक हथियार, जानें बाघ नख की कहानी

ऐसा माना जाता है कि शिवाजी ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए 'वाघ नख' का इस्तेमाल किया था. यह हथियार 7 महीने तक सतारा के एक संग्रहालय में रखा जाएगा. आखिर अंग्रेज़ों से क्यों मिला है ये तीन साल पर उधार ? जानें आज के FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

14 min
Jul 18, 2024
असम हर साल क्यों झेलता है बाढ़ ? जहाँ कभी नहीं आयी, उन मैदानी इलाकों में भी क्यों आ रही है बाढ़ ? जानें

असम में हर साल आने वाले बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित होते हैं. हजारों एकड़ फसलें डूब जाती हैं और सैकड़ों करोड़ रुपयों का नुकसान हो जाता है। अब हर साल मानसून उत्सव से ज़्यादा डरावना क्यों होता जा रहा है ? क्यों बढ़ गयी हैं भारत में बाढ़ ? जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर आज के FYI में

10 min
Jul 17, 2024
दो दिनों में 5 बच्चों की हुई मौत, जानें क्या है ये चाँदीपुरा वायरस

चांदीपुरा वायरस की चपेट में आने वाले बच्चों में अचानक तेज बुखार, उल्टी, दस्त, दौरे पड़ना, सिर दर्द , मस्तिष्क में सूजन और ऐंठन जैसे लक्षण नजर आते हैं, जो उनकी मौत का कारण बन सकते हैं। इस वायरस से संक्रमित बच्चे लक्षण दिखने के 48-72 घंटों के भीतर मर जाते हैं। ऐसे में यह वायरस शिशुओं और वयस्क के लिए घातक माना जा रहा है।सुनिए एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर चांदीपुर वायरस के बारे में सबकुछ

17 min
Jul 16, 2024
किसी ने जगन्नाथ मंदिर को दिया 2.5 लाख तोला सोना. 46 साल बाद खुले रत्न भंडार में सोने चांदी के अलावा ये भी हैं. रत्न भंडार की कस्टडी इनके हाथ

46 साल बाद खुले ओडिशा के जगन्नाथ पुरी रत्न भंडार। आखिर क्या है इस भंडार में ? क्या मायने हैं इसके ? क्यों नहीं खुले थे इतने साल ? रत्न भंडार की कस्टडी किसके हाथ है ? आइये जानें इसके बारे में सबकुछ FYI में आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जहाँ हमारे साथ हैं Archeologist, Pratishtha Mukherjee.

17 min
Jul 16, 2024
अब UPSC Scam? IAS पूजा खेड़कर के बाद Ex-IAS अभिषेक सिंह पर Disability Quota के गलत इस्तेमाल का आरोप

आज हमारे साथ हैं पूर्व आईआरएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह जिन्होंने बताया कि विकलांगता कोटा के आधार पर चयन प्रक्रिया कैसे की जाती है। उन्होंने साझा किया है कि अब यूपीएससी को अपनी छवि पर लगे दाग को हटाने के लिए क्या करना चाहिए. FYI का यह एपिसोड केवल ABP लाइव पॉडकास्ट पर सुनें

10 min
Jul 12, 2024
सुप्रीम कोर्ट का एतिहासिक फैसला याद आई शाहबानो केस की याद

Shah Bano Case सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन एक अहम फैसला सुनाते हुए तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के गुजारे भत्ता लेने के हक की बात कही। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं भी सीआरपीसी की धारा 125 के तहत पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार है। आइये याद करें शाहबानो केस को एक बार जब आवाज़ उठायी गयी गुज़ारा भत्ता के लिए। जानें पूरी चर्चा सिर्फ में एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

12 min
Jul 11, 2024
रूसी सेना में क्यों गए भारतीय ? क्यों वापिस लाये जा रहे हैं 200 भारतीय जानें

पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर गए जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस बीच दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें ये फैसला लिया गया कि यूक्रेन और रूस के युद्ध में रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय सैनिकों को वापस भारत लाया जाएगा। आखिर कैसे पहुंचे भारतीय रूसी सेना में ? क्यों वापस लाया जा रहा है ? जानें सबकुछ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

26 min
Jul 10, 2024
अब Humanities नहीं Science वालों के लिए Psychology? मनोवैज्ञानिक विरोध क्यों कर रहे?

मनोवैज्ञानिक आरसीआई-रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की नई गाइडलाइंस पर आपत्ति जता रहे हैं। ये दिशानिर्देश क्या हैं? मनोवैज्ञानिक पेशे का महत्व क्यों कम हो जाएगा? एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर इस FYI में श्वेता शर्मा, कंसल्टेंट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और महासचिव- इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट जानकारी साझा कर रही हैं।

4 min
Jul 9, 2024
क्या भारत की सड़के नहीं रही सुरक्षित? जानें एक और ख़ौफ़नाक हिट एंड रन केस के बारे में

मुंबई में हुए हिट एंड रन के मामले में आरोपी मिहिर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस केस में गिरफ्तार हुए शिवसेना नेता और आरोपी के पिता राजेश शाह को 24 घंटे के भीतर कोर्ट से बेल मिल गई, लेकिन इस हादसे में जान गवाने वाली महिला के पति का मिहिर शाह पर गुस्सा फूटा है.

8 min
Jul 4, 2024
स्पीकर बिरला ने बदले शपथ के नियम! क्यों ? क्या है नए नियम जानें

18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सदस्यता की शपथ लेने के बाद सदन में 'जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और सबसे आखिर में 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगा कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था.  इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ के नियम बदल दिए। क्या हैं नए नियम जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में

7 min
Jul 3, 2024
ब्रिटेन में कल आम चुनाव. गुरूवार को ही क्यों होते हैं वहां चुनाव जानें. Explained

कल यानी 4 जुलाई को ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है। PM पद के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के ऋषि सुनक और लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर के बीच सीधी टक्कर है। जानें ब्रिटेन में होने वाले चुनाव के बारे में सिर्फ एबीपी लिएव पॉडकास्ट पर FYI में

17 min
Jul 2, 2024
जानें आखिर कौन करता है सांसद का माइक ON और OFF. किसके हाथ में होता है बटन ? Explained

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बार-बार अपनी माइक बंद करने का आरोप लगा रहे हैं. बतौर नेता प्रतिपक्ष अपने पहले भाषण में भी राहुल गांधी ने स्पीकर पर माइक बंद करने का आरोप लगाया. राहुल के इस आरोप को स्पीकर ओम बिरला ने खारिज कर दिया. आखिर किसके हाथ में होता है माइक का कंट्रोल जानें Constitutional Expert, V.P. Singh, से आज FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

9 min
Jul 1, 2024
Doctor's Day | एक बच्चे के पेट से हेयर क्लिप से लेकर 600 एलेक्ट्रोमैग्नेट चीज़ें निकलीं, कितनी मुश्किल है एक डॉक्टर की ज़िन्दगी जानें | FYI

आज डॉक्टर्स डे पर मिलिए Dr Rohan Khandelwal, lead consultant and head of the Breast Centre at CK Birla hospital, Gurugram, से जो शेयर कर रहे हैं आखिर एक डॉक्टर की ज़िन्दगी कैसी होती है। सुनिए एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में

14 min
Jun 27, 2024
यूएन की 'लिस्ट ऑफ़ शेम' क्या है? इसमें शामिल होने के बाद क्या होता है ? Explained

इसराइली सेना, हमास और फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद के हथियारबंद संगठनों को संयुक्त राष्ट्र ने 'लिस्ट ऑफ़ शेम' में एक साथ डाला है. इसमें उन ग्रुपों को जोड़ा गया है जिन्होंने संघर्ष के दौरान बच्चों पर विपरीत असर डालने वाले गंभीर उल्लंघन किए. आइये जानें इसके बारे में एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में जहाँ हमारे साथ जुड़े हैं Retd. Lt. Col. JS Sodhi, Defence & Strategic Affairs Expert

13 min
Jun 26, 2024
शैडो कैबिनेट क्या है ? राहुल गाँधी होंगे शैडो पीएम ? जानिए ब्रिटैन का ये कांसेप्ट

कांग्रेस के कुछ नेताओं ने देश में ‘शैडो कैबिनेट’ (Shadow Cabinet) बनाने की मांग की है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी जानकारी दी गई है. अगर ऐसा होता है तो राहुल गांधी इस कैबिनेट के ‘शैडो प्रधानमंत्री’ कहलाएंगे. वैसे तो शैडो कैबिनेट का कॉन्सेप्ट ब्रिटेन का है लेकिन ये है क्या ? आइये जानें आज FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

5 min
Jun 25, 2024
संसद के नए सत्र का आगाज़. क्या है Maiden Speech?

किसी नवनिर्वाचित सदस्य द्वारा विधानमंडल में दिया गया पहला भाषण कहलाता है Maiden Speech। कहा से हुई इसकी शुरुआत ? नयी संसद में आखिर कौन कौन देगा Maiden Speech जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

7 min
Jun 24, 2024
Earphone का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें आपकी किन आदतों से आपको सुनाई देना हो सकता है बंद

वेटरन प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को रेयर न्यूरो डिसीज हो गई है, जिसकी वजह से वो सुन नहीं पा रही हैं। सिंगर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी का जिक्र किया। आखिर वो कौन सी आदतें हैं जिनकी वजह से आपको सुनाई देना बंद हो सकता है जानें आज एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में जहाँ हमारे साथ में हैं आज Dr. Savyasachi Saxena, HOD & Sr. Consultant - ENT, Fortis Hospital, Noida

8 min
Jun 20, 2024
पेपर लीक के मामले में कौन सा राज्य सबसे आगे ? जानें पिछले पांच सालों में कितने करोड़ स्टूडेंट्स के साथ हुआ खिलवाड़

केंद्र सरकार ने 19 जून, बुधवार को UGC-NET की परीक्षा रद्द कर दी थी। यह परीक्षा इसके एक दिन पहले 18 जून को ही आयोजित की गई थी। गुरुवार को एजुकेशन मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी गोविंद जयसवाल ने कहा कि हमें UGC-NET में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली थी, बल्कि स्टूडेंट के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हमने खुद से संज्ञान लिया है। इससे पहले नीट में गड़बड़ियों  को लेकर भी देश में बवाल मचा हुआ था। दोनों की जांच चल रही है। आज के FYI में जानेंगे पेपर लीक के मामले में कौन सा राज्य सबसे आगे ? जानें पिछले पांच सालों में कितने करोड़ स्टूडेंट्स के साथ हुआ खिलवाड़ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

25 min
Jun 19, 2024
Nalanda विश्वविद्यालय में कैसे पढ़ाते थे? क्या पढ़ाया जाता था? किसने बनाई नालंदा?

नालंदा यूनिवर्सिटी आखिर कैसी थी ? आज की नालंदा यूनिवर्सिटी को कैसा बनने की ज़रूरत होगी ? क्या था डॉक्टर कलाम का मकसद नालंदा को लेकर ? नालंदा यूनिवर्सिटी से जुड़े कई राज़ जानें आज दिल्ली विश्वविद्यालय की हिस्टोरियन मनीषा चौधरी के साथ सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

20 min
Jun 17, 2024
समझें रेल हादसों की वजह. एक्सीडेंट के बाद क्यों आ रही है कवच की याद? क्या है भारतीय रेलवे का हाल

Kanchanjunga Express Train Accident. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह 8:55 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें जनहानि हुई है। आखिर क्यों हुआ ये हादसा ? क्या है भारतीय रेलवे का हाल ? कहाँ है कवच ? जानें तमाम सवालों के जवाब सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

13 min
Jun 14, 2024
भारत में ब्लड बैंक में रक्त की कमी. क्या आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं?

वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में रक्तदान एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें सालाना 100 मिलियन से अधिक यूनिट का योगदान होता है। सर्जरी कराने वाले, आघात से निपटने वाले, पुरानी बीमारी का प्रबंधन करने वाले और कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण है। आइये बात करें इसके बारे में Anubha Taneja Mukherjee के साथ सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

4 min
Jun 6, 2024
कोई 11 लाख तो कोई 48 वोट से जीता चुनाव. लोकसभा चुनाव 2024 के Record Setters

लोकसभा चुनाव 2024 परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को जहां अकेले बहुमत नहीं मिल सका तो वहीं दूसरी ओर परिणाम सामने आने के बाद विपक्ष मजबूत बन कर उभरा है। वहीं परिणामों में कई जीत-हार बड़ी रोचक रहीं। हम आपको उन उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज की है। जानें इनके बारे में एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

8 min
Jun 5, 2024
Nitish Kumar क्यों कहे जा रहे हैं Kingmaker. क्यों कहते हैं नितीश कुमार को 'राजनीती के पलटूराम', जानें

लोकसभा चुनाव का नतीजा आ चुका है। मामला ही कुछ ऐसा फंसा है कि सबकी नज़रें सिर्फ एक ही शक़्स पर हैं। सोशल मीडिया पर इनके पलटने वाले मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ये ट्रेंड कर रहे हैं। कौन है वो शक़्स आपको अंदाजा तो लग गया होगा। 'राजनीति के पलटूराम' का टैग कहे जाने वाले इस राजनेता के बारे में आइये जानें एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

4 min
May 30, 2024
Exit Poll कैसे किया जाता है? इसे निकालने के क्या है नियम? जानिए 5 बड़ी बातें

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले सबकी नजरें आने वाले एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि इस बार एग्जिट पोल में किसकी सरकार बनती दिख रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में सबसे पहले किसने एग्जिट पोल निकाला था। आइए जानते हैं एग्जिट पोल से जुड़े 5 सवालों के जवाब ABP LIVE PODCASTS पर

9 min
May 29, 2024
All Eyes on Rafah. आखिर क्यों सोशल मीडिया पर छाया है ये पोस्ट? क्या है इसके पीछे की कहानी. Explained

सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर आम आदमी की हर दूसरी तीसरी इंस्टा स्टोरी पर आजकल आपको दिख रहा होगा All eyes on Rafah. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पिछले 24 घंटे में 10 से 29 मिलियन Insta users ने इसे शेयर किया है। क्या है ये ? आइये जानें आज FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर। आपके साथ सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर.

5 min
May 28, 2024
टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार अमेरिका में टूर्नामेंट, टेम्पररी स्टेडियम में 8 मैच सहित जानें क्या कुछ है नया

2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। जानिए 5 ऐसी खास बातें जो पहली बार देखने को मिलेंगी सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर।

4 min
May 22, 2024
क्या है Q-Collar डिवाइस ? सिर की चोट से बचाने के लिए खिलाड़ियों के लिए है वरदान

अपने आईपीएल डेब्यू मैच में टॉम कोहलर-कैडमोर कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 23 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उनके द्वारा गर्दन में पहने गए खास डिवाइस (Q-Collar) ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. क्या है Q-Collar डिवाइस ? आइये जानें इसके बारे में FYI में एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

12 min
May 21, 2024
नाबालिग की पोर्श से 2 की मौत.15 घंटे में नाबालिग को जमानत. जुवेनाइल जस्टिस ने निबंध लिखने को कहा

महाराष्ट्र के पुणे में 17 वर्षीय एक किशोर को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वह कथित तौर पर नशे में गाड़ी चलाने और दो लोगों की हत्या करने के बाद 300 शब्दों का निबंध लिखेगा। घटना के दो दिन बाद, किशोर के पिता को मोटर वाहन अधिनियम, 2019 के अनुसार हिरासत में लिया गया। इस त्रासदी ने आक्रोश फैलाया है, कई लोगों ने न्यायपालिका और मौजूदा यातायात कानूनों की आलोचना की है। आखिर कैसे मिलेगा इंसाफ आइये जानने की कोशिश करेंगे आज FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर

17 min
May 20, 2024
क्या है POK की कहानी ? क्या भारत Pakistan Occupied Kashmir को वापिस पा सकता है ? जानें

क्या है POK की कहानी ? क्या भारत Pakistan Occupied Kashmir को वापिस पा सकता है ? जानें आज के FYI में जहाँ हमारे साथ जुड़ रहे हैं Retd. Lt. Col. J S Sodhi, Defence & Strategic Affairs Expert.

17 min
May 13, 2024
कभी सही वक़्त पर सुझ बूझ से जीवन लौटाया तो कभी माँ बनकर नर्स ने जीता लोगों का दिल

मिलिए Beena Mathew, Ward Nursing Incharge, Fortis Escorts Heart Institute, से जिन्होंने जीता लोगों का दिल अपने काम से। सुनिए FYI में लोगों को जीवनदान देने के किस्से सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर

Reviews

No reviews yet.

Listening context

Casual listening
Best for: commutes, morning updates, housework, short walks
Tone: informative, curious, straightforward, topical

Discussion (0)

No comments yet. Be the first to start the discussion!